रायपुर। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई कमान सौंपी है. वहीं, मनोज कुमार पिंगुआ अब वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे. इस फेरबदल में न केवल मंत्रालयों के सचिव बदले गए हैं, बल्कि कोरिया, बीजापुर, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे जिलों के कलेक्टरों की भी नई पदस्थापना की गई है. IFS मयंक अग्रवाल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चिप्स से अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), चिप्स बनाए गए हैं. Post Views: 187 Please Share With Your Friends Also Post navigation सालियों की इन हरकतों से परेशान जीजा ने गोली मारकर की हत्या, वारदात के बाद थाने में किया सरेंडर DRI का बड़ा एक्शन, हंस ट्रैवल्स पर छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद