राजिम। गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी धाम में देर रात भीषण आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। मंदिर परिसर में संचालित करीब 8 से 9 दुकानें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में लगभग 8 से 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दुकानों में फैंसी सामान, प्रसादी और पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री रखी हुई थी। आगामी नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने हाल ही में नया सामान भी खरीदा था, जो आग की लपटों में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदारों का कहना है कि आसपास के जंगल में लगी आग फैलते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची हो सकती है, जिससे यह हादसा हुआ। वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग की व्यवस्था और क्षेत्र में फायर वॉचर की कमी पर भी सवाल उठाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस को सूचित किया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और हुए नुकसान के लिए मुआवजा देने की मांग की है। Post Views: 130 Please Share With Your Friends Also Post navigation शिक्षिका को बदतमीजी पड़ गयी भारी, शिक्षक से दुर्व्यवहार मामले में गिरी गाज, जेडी ने सस्पेंशन आदेश किया जारी बाप-बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या, जताई जा रही यह आशंका