आंध्र प्रदेश:- आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर बिल्डिंग से कूदकर अपनी भी जान दे दी. बताया जाता है कि प्यार में उपजे ‘शक’ के कारण युवक ने यह खौफनाक और आत्मघाती कदम उठाया. जिस वजह से एक हंसता-खेलता परिवार और एक युवती के उज्जवल भविष्य के सपने पल भर में चकनाचूर हो गए.

दो साल से रिलेशन में थे

मृत युवती का नाम महालक्ष्मी है. चिन्नाराव के साथ पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थी. वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने अपने परिवार वालों को शादी के लिए मना भी लिया था. इस बीच चिन्नाराव के मन में महालक्ष्मी के चरित्र पर शक होने लगा. उसने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.

महालक्ष्मी पर नजर रखने के लिए कपड़े की उस दुकान पर भी चला जाता था जहां वह काम करती थी. किसी लड़के से बात करते देख झगड़ा करने लगता था. गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान महालक्ष्मी को एक युवक के साथ डांस करते देख लिया था, इसे लेकर वह पिछले कुछ दिनों से लगातार सवाल कर रहा था.

शक जब बर्दाश्त से बाहर हो गया

युवक के शक करने की आदत से युवती परेशान रहने लगी. शुक्रवार रात दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच इस मुद्दे पर गंभीरता से बातचीत हुई. युवती के परिवार ने साफ कर दिया कि इन हालातों में वे चिन्नाराव के साथ शादी के लिए तैयार नहीं होंगे. दोनों पक्षों ने अलग होने का फैसला किया.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महालक्ष्मी को परेशान न करे. चिन्नाराव और उसका परिवार इस बात पर सहमत हो गए. दोनों पक्षों ने मामले को यहीं खत्म करने और पुलिस को शामिल न करने का फैसला किया. युवती के परिवार वालों ने उसे ओडिशा के रायगड़ा में एक रिश्तेदार के घर भेजने की योजना बनाई.

अगर वह मेरी नहीं हो सकती, तो किसी और की भी नहीं होगी…”

शनिवार सुबह महालक्ष्मी की दादी नाश्ता लेने बाहर गई थीं, और महालक्ष्मी घर के बाहर बर्तन धो रही थी. तभी मौका देखकर चिन्नाराव पहुंचा. उसने महालक्ष्मी का हाथ पकड़ा और उसे घसीटकर अंदर ले गया. पूछा, “तुम मुझे पसंद करती हो या नहीं? क्या तुम्हारी किसी और में दिलचस्पी है?” और नारियल काटने वाले हंसिए से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपनी जान भी ले ली.

बचपन में माता-पिता हो गये थे अलग

महालक्ष्मी, जब बहुत छोटी थी तभी उसके माता-पिता अलग हो गए थे. उसके पिता, दुर्गा राव ने दूसरी शादी कर ली. मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला महालक्ष्मी का परिवार आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आकर बस गया था. अपनी दूसरी शादी के बाद, दुर्गा राव विजयवाड़ा के गोल्लापुडी इलाके में मजदूरी करके अपना गुजारा करते थे. उन्होंने अपनी बेटी महालक्ष्मी को अपनी मां की देखरेख में छोड़ दिया था. महालक्ष्मी को उसकी दादी ने पाल पोसकर बड़ा किया.

दोनों घरों के पास पुलिस तैनात

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शवों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया. इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में आक्रोश है. चूंकि दोनों के घर आस-पास है, इसलिए संभावित तनाव को रोकने के लिए वहां पुलिस की एक टुकड़ी तैनात कर दी गयी है.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!