दुर्ग :- जिले में 2 अक्टूबर को 6 साल की बच्ची से मकान मालिक ने दुष्कर्म किया है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद दुष्कर्म का पता चला। आनन-फानन में माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

अब पुलिस ने FIR दर्ज कर 45 साल के आरोपी दिलावर को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने परिवार के साथ आरोपी के मकान में ही किराए से रहती थी। आरोप है कि आरोपी की लंबे समय से बच्ची पर बुरी नजर थी। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका।

बताया जा रहा है कि, 2 अक्टूबर को आरोपी को मौका मिला और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को शक हुआ। उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां जांच में यौन अपराध की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!