रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम को एंटी साइक्लोन प्रबल रूप से प्रभावित कर रहा है. . आने वाले दिनों में लगातार गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है. बुधवार को राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी. यहां लोगों को 43 डिग्री सेल्सियस का सामना करना पड़ा. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है. वहीं एक-दो जगहों पर हीटवेट के आसार हैं. हीटेवेव की संभावना मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से कोमोरिन तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक प्रति चक्रवात कर्नाटक और उससे लगे महाराष्ट्र के ऊपर विस्तारित है. प्रदेश में आज मौसम शुष्क करने की संभावना है. वहीं प्रति चक्रवात की उपस्थिति के कारण, प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है. यह वृद्धि मध्य क्षेत्र में दो से तीन डिग्री तक, अगले दो दिनों में होने की संभावना है. मध्य क्षेत्र में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने या ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है. रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसमराजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग की ओर से आकाश मुख्यत: साफ रहने की आशंका जताई है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. Post Views: 109 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News : आरटीआई में गुमराह करने पर शिक्षा अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना, वेतन से होगी वसूली रायपुर में पति की हत्या; इस बात पर पत्नी और बेटी ने दी ऐसी दर्दनाक मौत, कांप जाएगी आपकी रूह