महासमुंद। इसी तरह का ताजा मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद से सामने आया है, जहां पिकअप वाहन में कटहल की आड़ में गांजे की तस्करी हो रही थी। पुलिस ने 62 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, सिंघोडा पुलिस रेहटीखोल जांच नाका के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में कटहल लोड थे। पुलिस ने जब शक के आधार पर पिकअप वाहन की तलाशी ली, तो उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। कहां खपाने की थी तैयारी ? दरअसल, कटहल के पीछे से पुलिस ने 125.700 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 62,85,000 रुपये आंकी गई है। इसी के साथ ही पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को भी पकड़ा है। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वो गांजा को जिला बलांगीर (उडीसा) से खरीदकर जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) ले जा रहे थे, जहां इसे खपाने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस ने गांजा के साथ ही पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। Post Views: 140 Please Share With Your Friends Also Post navigation मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार महासमुंद में कथावाचक नरेन्द्र शास्त्री गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बागबाहरा पुलिस की कार्रवाई