दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी पहचान दुर्ग निवासी सौरभ राजपूत से वर्ष 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद युवक ने उसे 5 मार्च 2026 को युवती को सिकोला भाटा स्थित अपने परिचित के घर ले गया जहां उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी लगातार संपर्क में रहा। शादी का वादा करता रहा और दुष्कर्म करता रहा। जब युवती के परिवार ने शादी की बात उठाई, तो आरोपी पहले टालता रहा और बाद में साफ तौर पर इंकार कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। Post Views: 125 Please Share With Your Friends Also Post navigation शिक्षक भर्ती ब्रेकिंग: 2292 पदों पर होगी भर्तियां, 11 अक्टूबर को होगी भर्ती परीक्षा, जानिये डिटेल जानकारी शराब नीति पर बवाल! सस्ती शराब दुकानों से गायब…