रायपुर। राजधानी रायपुर में एक नायब तहसीलदार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। गंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अधिकारी दिवाकर भास्कर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए दोनों की पहचान हुई थी, जिसके बाद बातचीत बढ़ी और अधिकारी ने शादी का भरोसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक दिवाकर भास्कर ने उसे रायपुर के एक होटल में बुलाया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि बाद में जब उसने शादी को लेकर बात की तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ धोखे से संबंध बनाए गए, जिसके बाद उसने गंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया है कि आरोपी दिवाकर भास्कर वर्तमान में सूरजपुर जिले के लटौरी क्षेत्र में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उसने 6 जून से मेडिकल लीव ले रखी है और तब से कार्यालय में भी उपस्थित नहीं हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। Post Views: 122 Please Share With Your Friends Also Post navigation 30 हजार की रिश्वत ने डुबोई नौकरी, वीडियो वायरल होते ही प्रधान आरक्षक सस्पेंड, जानें किस काम के बदले मांगे थे घूस भिलाई में घर के अलग-अलग कमरों में मिले दंपत्ति के शव, जमीन पर मृत पड़ी थी पत्नी, पति फंदे पर लटका मिला