रायपुर। शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अलग-अलग पदों के लिए 1812 रिक्तियां जारी की गयी है। डीपीआई ने इस संबंध में रिक्तियां जारी कर दी है। दरअसल 1812 पदों पर ये भर्तियां प्रदेश में संचालित आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के लिए शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों के लिए की जायेगी। जारी संक्षिप्त विज्ञापन में व्याख्याता से लेकर शिक्षक व सहायक शिक्षक तक के पद हैं। सबसे ज्यादा 590 सहायक शिक्षक के पद पर भर्तियां होगी। वहीं वाणिज्य व अंग्रेजी विषय के शिक्षक के लिए भी काफी भर्तियां है।

डीपीआई की तरफ से जारी संक्षिप्त विज्ञापन में सितंबर में इसे लेकर अधिकृत तौर पर विस्तारित विज्ञापन जारी किया जायेगा, वहीं अक्टूबर में लिखित परीक्षा होगी। आपको बता दें कि आत्मानंद स्कूल में अंकों के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। अब लिखित परीक्षा के जरिये ही शिक्षकों की भर्तियां की जायेगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!