रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने मंत्रालय संवर्ग के करीब दो दर्जन अधिकारी-कर्मचारियों के विभाग बदल दिए हैं, जिससे मंत्रालय में हलचल तेज हो गई है। इस तबादला सूची में 11 सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) भी शामिल हैं। विभागीय कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग शाखाओं और विभागों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश जारी होते ही संबंधित कर्मचारियों को नए विभागों में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय में लगातार हो रहे इन फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और कामकाज में तेजी लाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। Post Views: 112 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल फेरबदल पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयानयह सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास’ CG: IAS पोस्टिंग आदेश जारी, रमेश शर्मा को मिली नई पदस्थापना, सरकार ने जारी किया आदेश