रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी जिलों में एक ही तारीख से कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की तिमाही परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। परीक्षा की शुरुआत 21 सितंबर से होगी। कक्षा 1 से 8वीं तक की तिमाही परीक्षाएं 21 से 26 सितंबर तक होंगी, जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं की परीक्षाएं 21 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। यह रहा Exam Schedule कक्षा 1 से 5वीं: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षा 6वीं से 8वीं: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कक्षा 9वीं से 12वीं: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए जिला स्तरीय परीक्षा समिति का भी गठन किया गया है। सभी जिलों में एक साथ परीक्षा आयोजित होने से प्रश्नपत्र, परीक्षा संचालन और मूल्यांकन की प्रक्रिया में एकरूपता बनाए रखने पर जोर रहेगा। Post Views: 5 Please Share With Your Friends Also Post navigation युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला; 185 पदों पर होगी भर्ती स्वाइन फ्लू 200 पार! अस्पताल प्रशासन अलर्ट, बनाए अलग वार्ड…