रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के चुनाव के बीच दो प्रत्याशियों की उम्मीदवारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे का नामांकन फिलहाल होल्ड कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ पैसे देकर सदस्य बनाए जाने की शिकायत चुनाव कमेटी तक पहुंची है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चुनाव कमेटी ने दोनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर आज शाम 7 बजे तक लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है। वहीं शिकायत सामने आने के बाद चुनाव प्रक्रिया से जुड़े ऐप से भी दोनों उम्मीदवारों के नाम हटा दिए गए हैं। जवाब के बाद तय होगी उम्मीदवारी अब दोनों प्रत्याशियों की ओर से दिए जाने वाले जवाब पर उनकी उम्मीदवारी का फैसला निर्भर करेगा। चुनाव कमेटी स्पष्टीकरण और शिकायत में लगाए गए आरोपों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगी। यदि दोनों प्रत्याशियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनकी उम्मीदवारी पर कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल चुनाव प्रक्रिया में दोनों नामों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और कमेटी के अगले फैसले का इंतजार है। Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation राजस्व विभाग के 11 कर्मचारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रमोशन के साथ बदला वेतन स्तर