अभनपुर। अभनपुर नगरपालिका में अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। नगरपालिका के CMO नीलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दशांत चौहान ने नगरपालिका अध्यक्ष उत्तरसेन गहरवारे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने अध्यक्ष पर अश्लील गाली-गलौज, शासकीय कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। भुगतान को लेकर हुआ था विवाद बताया जा रहा है कि मामला 13 अगस्त का है। किसी भुगतान को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष और CMO व सब इंजीनियर के बीच विवाद हुआ। अधिकारियों का आरोप है कि विवाद के दौरान अध्यक्ष ने उनके साथ कथित तौर पर जमकर गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, उन्हें मारने के लिए डंडा भी निकलवाया गया। हालांकि इस दौरान मारपीट नहीं हुई। घटना के बाद CMO और सब इंजीनियर ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अध्यक्ष के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CMO बोले- ऐसी स्थिति में काम करना मुश्किल अभनपुर नगरपालिका CMO नीलेश केरकेट्टा ने पूरे घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी जनप्रतिनिधि से इस तरह की गाली नहीं सुनी। ऐसी परिस्थितियों में अधिकारियों के लिए शासकीय कार्य करना मुश्किल हो जाता है। सब इंजीनियर दशांत चौहान ने भी CMO के साथ थाने पहुंचकर पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शुरू की जांच मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नगरपालिका अध्यक्ष उत्तरसेन गहरवारे के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ASP रायपुर ग्रामीण अभिषेक झा के मुताबिक, पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद अभनपुर नगरपालिका की कार्यप्रणाली और अध्यक्ष-अधिकारियों के बीच चल रहे कथित मतभेद को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। Post Views: 10 Please Share With Your Friends Also Post navigation सोने की क्वालिटी पर उठे सवाल! सराफा कारोबारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग… आबकारी विभाग ने रायपुर बॉटलिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को भेजा नोटिस