रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति करते हुए बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार संजय अग्रवाल अब छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति को राज्य में योग, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद योग एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस नियुक्ति का स्वागत किया है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में आयोग राज्यभर में योग जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े विभिन्न कार्यों को और गति देगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों योग आयोग के अध्यक्ष का निधन हो गया था। Post Views: 105 Please Share With Your Friends Also Post navigation मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 23 जून को IFS ट्रांसफर: छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 IFS अधिकारियों के तबादले