रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लिए कई बड़े ऐलान किए। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में CM साय ने ध्वजारोहण के बाद प्रदेश के विकास का रोडमैप सामने रखा।

सबसे बड़ा ऐलान 500 करोड़ रुपए के AI मिशन का रहा। सरकार अब छत्तीसगढ़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल और इससे जुड़ी संभावनाओं को बढ़ाने पर काम करेगी। युवाओं के लिए भी CM साय ने बड़ा ऐलान किया। प्रदेश में 100 करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं के नए आइडिया और कारोबार को आर्थिक मदद देना है।

स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया गया है। CM साय ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश में 5 नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे।

वहीं बिजली विभाग में 1235 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के मकसद से प्रदेश के 30 ITI को अपग्रेड किया जा रहा है।

अग्निवीरों के लिए भी आरक्षक और जेल प्रहरी के पदों पर सीधी भर्ती का प्रावधान किए जाने की बात मुख्यमंत्री ने कही।

CM साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली राजनांदगांव की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को DSP बनाए जाने की घोषणा भी दोहराई। यानी इस बार CM साय के स्वतंत्रता दिवस भाषण में AI, रोजगार, मेडिकल शिक्षा और युवाओं पर सबसे ज्यादा फोकस नजर आया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!