रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज यानी 29 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जिन छात्रों ने इस साल हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा दी थी, उनका इंतजार आज खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस सचिवालय कार्यालय, 5वीं मंजिल, महानदी भवन, नया रायपुर, अटल नगर में आयोजित होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा कई जगहों से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं: cgbse.nic.in results.cg.nic.in education.indianexpress.com cgbse.nic.in results.cgbse.nic.in results.cg.nic.in digilocker.gov.in web.umang.gov.in ऐसे करें रिजल्ट चेक (Step-by-Step) सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं “CGBSE 10th Result 2026” या “CGBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें अपना रोल नंबर और आवश्यक जानकारी भरें Submit बटन पर क्लिक करें स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर लें ध्यान रखने वाली जरूरी बातें रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट स्लो हो सकती है रोल नंबर पहले से तैयार रखें ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होती है, मूल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी छात्रों के लिए सलाह रिजल्ट चाहे जैसा भी आए, घबराने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। Post Views: 106 Please Share With Your Friends Also Post navigation अब जमीन खरीदना होगा आसान! रजिस्ट्री से हटाया गया 0.60% उपकर CG BREAKING: साय कैबिनेट के बड़े फैसले…सस्ती गैस का रास्ता साफ, 3 IPS अफसरों को मिली राहत