रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक स्तर के 16 अधिकारियों को डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर पदोन्नति दी है। यह फैसला 24 मार्च 2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा के आधार पर लिया गया। जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक संवर्ग, कंपनी कमांडर और विशेष शाखा के अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (56,100 – 1,77,500रुपए) में पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। प्रमोशन पाए अधिकारी निरीक्षक संवर्ग से डीएसपी संवर्ग विशेष शाखा में पदोन्नत किए गए हैं। इन्हें मिला प्रमोशन – देखें आदेश Post Views: 130 Please Share With Your Friends Also Post navigation यूनिवर्सिटी में ‘आउट ऑफ सिलेबस’ पेपर पर बवाल, छात्र संगठनों ने जमकर किया प्रदर्शन, अब यूनिवर्सिटी ने शिकायत पर… रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: हल्की बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी, 4 अप्रैल तक राहत के आसार