दुर्ग। शहर में अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलगांव पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मंकी रिसॉर्ट के पीछे संचालित जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस की अचानक दबिश से जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके से 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी, बाइक और मोबाइल सहित लाखों रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकुलधाम क्षेत्र स्थित मंकी रिसॉर्ट के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर इलाके की घेराबंदी की और छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया। रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 1 लाख 82 हजार रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 12 मोटरसाइकिल, 17 टच स्क्रीन मोबाइल और 2 कीपैड मोबाइल बरामद किए। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 4 लाख 34 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। Post Views: 442 Please Share With Your Friends Also Post navigation 50 हजार रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, 2 SI सस्पेंड, ड्रग्स केस में किया था अरेस्ट छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी