जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना में लगभग 15 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कन्नौद के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बस कोरबा से सरायपाली की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बस चालक नियंत्रण खो बैठालगी वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। फ़िल्मसूचियां और थिएटर शो का समय घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। Post Views: 103 Please Share With Your Friends Also Post navigation जांजगीर में कांग्रेस नेता के घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बड़े बेटे की मौत…..छोटे की हालत गंभीर थाना प्रभारियों समेत पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट