जशपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कप्तान और डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ 4 थाना प्रभारियों, 4 उप-निरीक्षकों और 3 सहायक उप-निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव को पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने और कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग की ओर से जारी निर्देश में सभी प्रभावित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर आमद देने और कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!