रायपुर। नगर निगम रायपुर ने लंबे समय से संपत्तिकर की बकाया राशि जमा नहीं करने वाले तीन बड़े बकायेदारों के व्यावसायिक परिसरों को ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्रवाई की. नगर निगम जोन क्रमांक 10 के राजस्व विभाग ने डिमांड नोटिस जारी किए जाने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने पर कार्रवाई की.

कार्रवाई के तहत प्रीतपाल सिंह बिंद्रा के व्यवसायिक परिसर पर कार्रवाई की गई, जिनके नाम से 26 लाख 86 हजार 890 रुपए की संपत्तिकर राशि बकाया बताई गई है. यह परिसर कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 क्षेत्र में स्थित है.

इसी तरह अमित सलूजा के परिसर पर भी कार्रवाई की गई. उनके नाम से 1 लाख 97 हजार 854 रुपए की बकाया राशि बताई गई है. यह परिसर बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 क्षेत्र में स्थित है.

वहीं अनिल अग्रवाल के व्यवसायिक परिसर को भी सीलबंद किया गया, जिन पर 2 लाख 6 हजार 839 रुपए का संपत्तिकर बकाया बताया गया है.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!