नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया नशे से दूर रहने का संदेश, करीब 200 लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ

उदयपुर/ सरगुजा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बिश्रामपुर के तत्वाधान में सोमवार को देवगढ़ मेले में नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सिगरेट, शराब, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने लोगों को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की लत से व्यक्ति और उसके परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। मेले में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम को गंभीरता से देखा और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

इस दौरान करीब 200 लोगों ने नशा मुक्ति प्रतिज्ञा की शपथ लेकर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। संस्था की ओर से लोगों को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार की खुशहाली और समाज के विकास में भी बाधक बनता है।

अभियान में संस्था की दीदी बी.के. पार्वती, विजय गोयल, मुकेश सिंघल, भोला शंकर, हरिशंकर, रामलाल, विद्या, प्रतिमा, सुभाष एवं अक्षत का सराहनीय योगदान रहा। संस्था के सदस्यों ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है और ऐसे अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!