रायपुर। भारत में जल्द ₹10 और ₹20 के पॉलिमर यानी ‘प्लास्टिक’ नोट देखने को मिल सकते हैं। केंद्र सरकार ने इन नोटों के फील्ड ट्रायल के लिए 100 करोड़ नोट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इन नोटों की खासियत होगी कि ये पानी, धूल और गंदगी से कम प्रभावित होंगे और आसानी से फटेंगे भी नहीं। साथ ही इनमें एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े जा सकेंगे, जिससे नकली नोटों पर लगाम लगाने में मदद मिल सकती है।

लेकिन ध्यान रहे, कागजी नोट अभी बंद नहीं होंगे। पॉलिमर नोटों को कागजी नोटों के साथ ही चलाया जाएगा। फिलहाल इनकी छपाई की प्रक्रिया शुरुआती चरण में है, इसलिए बाजार में आने की सटीक तारीख अभी तय नहीं है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!