दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत खारुन नदी के ओदरागहन एनीकट पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। एनीकट पार करते समय काई की वजह से बाइक फिसल गई, जिससे बाइक पर सवार दो युवक उफनती नदी में जा गिरे। इस हादसे में एक युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक को कसकर पकड़ लिया और अपनी जान बचा ली, जबकि दूसरा युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम देखकर लौट रहे थे दोनों दोस्तपुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 17 सितंबर की शाम करीब 6 बजे की है। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक धमतरी जिले के तर्रा गोंदी गांव के निवासी थे। वे ओदरागहन क्षेत्र में आयोजित विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम देखने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद, दोनों अपने घर लौटने के लिए बाइक से ओदरागहन एनीकट के रास्ते खारुन नदी को पार कर रहे थे। काई की वजह से बिगड़ा बाइक का संतुलनबताया जा रहा है कि एनीकट के ऊपर करीब एक फीट पानी बह रहा था। पानी कम होने के कारण युवकों ने नदी पार करने का जोखिम उठाया, लेकिन एनीकट की सतह पर अत्यधिक काई जमा होने के कारण उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक सीधे नदी में जा गिरे। Post Views: 6 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, अगले 3 घंटे में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की चेतावनी केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता; दो अलग-अलग पते से बढ़ी परेशानी