बिलासपुर। बिलासपुर के रतनपुर थाने में एक ASI पर बीजेपी कार्यकर्ता से मारपीट करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, युवक अपने पुराने केस की जानकारी लेने थाने गया था। इसी दौरान ASI दिनेश तिवारी ने उस पर कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए 15 से 20 थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले के सामने आने के बाद SSP रजनेश सिंह ने ASI को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के बाद उसके कान में चोट आई है और सुनने में परेशानी हो रही है। Post Views: 133 Please Share With Your Friends Also Post navigation मोबाइल टावर ठप कर देते थे ये शातिर, केबल-तार चोर गैंग का हो गया पर्दाफाश महिला अधिकारी को बादाम देने वाले युवक के खिलाफ थाने में शिकायत, संपदा अधिकारी ने कर दी ये बड़ी मांग