रायपुर। महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मिरर छत्तीसगढ़ की एंकर सोमा देवांगन को उद्योग भवन के सामने हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। मामला सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वीडियो में महापौर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ता ने वीडियो के मूल स्रोत, इसे बनाने वालों और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों की भूमिका की जांच की मांग की थी। पुलिस अब वीडियो के डिजिटल साक्ष्यों और उसके निर्माण व प्रसारण से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो किसने बनाया और इसे किन माध्यमों से सोशल मीडिया पर फैलाया गया। जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। Post Views: 5 Please Share With Your Friends Also Post navigation जंगल में बिछा था मौत का जाल, सुरक्षाबलों ने प्रेशर IED बम किया नष्ट झीरम घाटी फैसले के बाद भूपेश बघेल का बड़ा सवाल, 10 दोषियों पर सजा तय होने से पहले फि गरमाई राजनीतिक साजिश की जांच