रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने यह अलर्ट सुबह 10:15 बजे तक के लिए जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में प्रदेश के दक्षिण बस्तर से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ तक के कई जिले शामिल हैं।

इन जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव में मौसम खराब होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है।

इसके अलावा उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर और बलौदाबाजार में भी हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

बिलासपुर और रायगढ़ समेत इन जिलों में भी अलर्ट

मौसम विभाग ने जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और जशपुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बताए हैं।

वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है।

उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

तेज हवा और आकाशीय बिजली से सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने जिन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है, वहां बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी जाती है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!