रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिले के आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग के विरूद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में मामला दर्ज होने पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। वहीं ओवररेट मामले में दो आबकारी उपनिरीक्षकों को शो-काज नोटिस जारी किया गया है।

आशाराम शाक्य आबकारी उपनिरीक्षक (निलंबित) तत्कालिन डीईओ कार्यालय बालोद को ग्राम अरकार जिला बालोद में शराब जब्त किए जाने जब्तशुदा पेटियों से प्राप्त शिशियों में लगे होलोग्राम की संख्या जांच करने पर मदिरा का विक्रय निर्धारित विक्रय सीमा से अधिक मात्रा में थोक में विक्रय किया जाना पाया गया। इस कारण उन्हें शो-काज नोटिस जारी कर 07 दिवस के भीतर जवाब-दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं पी. माधव राव आबकारी उपनिरीक्षक तत्कालिन कार्यालय जिला बलौदाबाजार के विरूद्ध देशी कम्पोजिट रोहासी के विदेशी मदिरा दुकान के काउंटर पर अधिक दर पर मदिरा विक्रय की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके चलते उन्हें भी शो-काज नोटिस जारी कर 07 दिवस के भीतर जवाब-दावा प्रस्तुत करने कहा गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!