रायपुर। जिले के टिकरापारा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। सिमरन सिटी फेस-2 में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया और प्रॉपर्टी डीलर अजय अग्रवाल की चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी 18 वर्षीय डोमेश्वर देवांगन ने रास्ते में मृतक को रोककर हमला किया। वारदात रावतपुरा कॉलोनी के पास हुई, जहां दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बहस हुई थी। टिकरापारा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। Post Views: 126 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG BREAKING : 3 जिलों में नए असिस्टेंट कलेक्टर रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर क्राइम सीन से छेड़छाड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस