रायपुर। रायपुर के RTO ऑफिस में आज अचानक हड़कंप मच गया, जब ACB की टीम ने रिश्वत लेते एक बाबू को रंगे हाथों पकड़ लिया। डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन पर आरोप है कि उसने वाहन ट्रांसफर के लिए 15 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरा जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने 14 हजार रुपये लिए, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वह फाइनेंस गाड़ी के दस्तावेज तैयार करने के नाम पर पैसे ले रहा था।कार्रवाई के बाद पूरे RTO दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की जांच चल रही है। ACB की इस कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम में चल रहे भ्रष्टाचार पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। Post Views: 126 Please Share With Your Friends Also Post navigation महिला से रेप व मर्डर का आरोपी एमसीबी से पकड़ाया, CCTV के जरिये मिला था सुराग, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में वन्यजीवों की मौत की जानकारी देने में आनाकानी, वन विभाग पर गंभीर आरोप