रायपुर। खमतराई थानाक्षेत्र स्थित डाल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट में शनिवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी, जिससे धुआं तेजी से पूरे परिसर में फैल गया। घटना के वक्त कई लोग अपने घरों में मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लिफ्ट से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कॉलोनीवासियों को अलर्ट किया और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। गार्ड और रहवासियों ने मिलकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी हद तक नियंत्रित की जा चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि लिफ्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। Post Views: 109 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर के इस अस्पताल में बड़ा हादसा: चौथे फ्लोर का छत गिरने से कई मरीज घायल, हॉस्पिटल में मचा हड़कंप हत्या या आत्महत्या ? अचानक लापता हुआ बुजुर्ग, कई दिनों बाद पहाड़ी पर मिला शव…