Liver Cancer: लिवर में होने वाले कैंसर के कई कारण हो सकते हैं. लिवर संबंधी कोई बीमारी, अत्यधिक शराब का सेवन और कुछ रसायनों के कारण यह हो सकता है. लिवर कैंसर की शुरुआत में कुछ लक्षण उभरते हैं. जिनकी पहचान करके यदि शुरुआती स्टेज में ही उपचार शुरु करवाया जाए तो काफी हद तक इसका इलाज संभव है. लिवर कैंसर होने के पीछे क्या हैं कारण और कैसे कर सकते हैं इससे बचाव.

लिवर हमारे शरीर का एक मुख्य अंग है. लिवर हमारे पूरे शरीर का ध्यान रखता है. यदि लिवर में किसी तरह की बीमारी होती है तो शरीर के कई अंगों पर उसका प्रभाव नजर आता है. स्किन से लेकर आंखों तक लिवर के किसी रोग का प्रभाव साफ दिखता है. लिवर को रोग मुक्त रखने का प्रयास करना चाहिए. यदि लिवर संबंधी कोई बीमारी है तो उसका इलाज करवाना चाहिए. इलाज में लापरवाही लिवर की गंभीर बीमारी और लिवर कैंसर का भी कारण बन सकती है.

क्यों होता है लिवर कैंसर
लिवर का कैंसर लंबे समय तक चलने वाली हेपेटाइटिस बी या सी की बीमारी के कारण हो सकता है. इसके अलावा अत्यधिक शराब का सेवन भी लिवर कैंसर का कारण बनता है. दिनचर्या में बदलाव और खानपान में लंबे समय तक की जाने वाली लापरवाही भी इसका कारण बन सकती है. फैटी लिवर के कारण लिवर सिरोसिस हो सकता है जो लिवर कैंसर का कारण बन सकता है. कुछ रसायनों के संपर्क में आने से भी लिवर कैंसर हो सकता है. डायबिटीज, शरीर में आयरन का अधिक होना और अनुवांशिक कारणों से भी लिवर कैंसर का खतरा रहता है.

क्या करें
लिवर कैंसर से बचने के लिए अपनी दिनचर्या को नियमित करें और व्यायाम जरूर करें. खानपान में सावधानी बरतें और जंक फूड से परहेज करें. यदि लिवर संबंधी कोई समस्या हो रही है तो उसका इलाज करवाएं. लिवर में होने वाले किसी भी रोग को नजरअंदाज न करें. मोटापा और फैटी लिवर को लेकर लापरवाही न बरतें. धूम्रपान से बचें इसके साथ ही यदि आपके परिवार में किसी को लिवर कैंसर हुआ था तो सचेत रहें और नियमित जांच करवाते रहें.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!