अम्बिकापुर/सरगुजा। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2027–28 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट (LEST-2027) हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर द्वारा जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों तथा शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्यों/प्रबंधकों को इस संबंध में आवश्यक सूचना प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा 8वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालयों के प्राचार्यों एवं संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि वे पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तक इस सूचना को पहुँचाएं तथा ऑनलाइन आवेदन करने में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी आवेदन से वंचित न रहे। ऑनलाइन आवेदन हेतु:🔹 कक्षा 9वीं: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9🔹 कक्षा 11वीं: https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के इच्छुक पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है। Post Views: 12 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर में 17 सितंबर को मरीन ड्राइव पर जलेगा “आशीर्वाद का दिया”, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि महतारी वंदन योजना: बिलासपुर में 542 महिलाएं मिलीं अपात्र, मृत महिलाओं के परिजनों सहित अब तक ₹30 लाख की वसूली