बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की महत्वकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ को लेकर बिलासपुर जिले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिले में योजना का लाभ ले रहीं 4 लाख 17 हजार 902 महिलाओं के दस्तावेजों की जांच (सत्यापन) की गई, जिसमें से 542 महिलाएं अपात्र पाई गई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन अपात्र लाभार्थियों से सरकारी राशि वसूलने की कार्रवाई तेज कर दी है।

मृत महिलाओं के उत्तराधिकारियों से भी वसूली
विभागीय जानकारी के अनुसार, अपात्र पाई गई महिलाओं से अब तक करीब 30 लाख रुपए की वसूली की जा चुकी है। इस कार्रवाई में एक चौंकाने वाला मामला भी सामने आया है, जहाँ कई लाभार्थी महिलाओं की मृत्यु होने के बाद भी उनके खातों में राशि जा रही थी। विभाग ने ऐसी मृत महिलाओं के उत्तराधिकारियों (परिजनों) की पहचान कर उनसे भी 7.60 लाख रुपए वसूल किए हैं

अब तक बांटे जा चुके हैं 12.16 अरब रुपए
महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में हर महीने 1,000 रुपए सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं। बिलासपुर जिले में अब तक योजना की 31 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, जिसके तहत कुल 12.16 अरब रुपए की राशि वितरित की गई है।

98% से अधिक केवाईसी (KYC) सत्यापन पूरा
योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा हितग्राहियों का केवाईसी (KYC) अपडेट कराया जा रहा है। बिलासपुर जिले की कुल 4,17,902 लाभार्थी महिलाओं में से 4,11,989 महिलाओं का केवाईसी पूरा हो चुका है, जो कि कुल लक्ष्य का 98.58 प्रतिशत है। विभाग ने साफ किया है कि बाकी बचे हुए लाभार्थियों के दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है और गड़बड़ी मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!