रायपुर। अगर आज बैंक का कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए है। UFBU के आह्वान पर बैंक कर्मचारी और अधिकारी आज देशव्यापी हड़ताल पर हैं। इसके चलते बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। लेकिन मामला सिर्फ आज की हड़ताल तक सीमित नहीं है। बैंक यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को भी एक-एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है।

इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। UFBU का दावा है कि देशभर में 8 लाख से ज्यादा बैंक अधिकारी-कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हैं।

हड़ताल की सबसे बड़ी मांग 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना है। बैंक यूनियनों के मुताबिक मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ और बैंक प्रबंधन के बीच शनिवार की छुट्टी को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन प्रस्ताव को अब तक मंजूरी नहीं मिली है।

इसके अलावा पुरानी पेंशन व्यवस्था, पेंशन अपडेट, पेंशन पर समान डीए, ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बीमा प्रीमियम समेत कई मांगें भी लंबित हैं।

UFBU के मुताबिक 8 और 9 सितंबर को हुई मध्यस्थता वार्ता में 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह पर सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद हड़ताल वापस लेने पर सहमति नहीं बन सकी।

हड़ताल की तारीखें नोट कर लें –

11 सितंबर: हड़ताल
28 सितंबर: हड़ताल
29 सितंबर: हड़ताल
30 सितंबर: हड़ताल
26 अक्टूबर: मांगें पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!