रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से बस्तर जिले में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बिगड़ते मौसम और बाढ़ जैसे हालातों के बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र आज 11 सितंबर को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जलभराव के कारण बस्तर के कई इलाकों में आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

भारी बारिश के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला

जिला शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर, जिला बस्तर की ओर से 11 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।  जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से लागू

जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय कलेक्टर के निर्देशन में लिया गया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

बारिश के दौरान सड़क, नदी-नालों और निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति को देखते हुए स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी वजह से एहतियात के तौर पर एक दिन के लिए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!