रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में प्रदेश में 80 से ज्यादा नए मरीज सामने आने की जानकारी है। राजधानी रायपुर में 29 संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग जिले में भी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

दुर्ग में 7 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है। इनमें से 17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 16 मरीजों का इलाज जारी है।

रायपुर में 50 से ज्यादा एक्टिव केस

राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू के 29 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है। इनमें 40 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जबकि करीब 15 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। लगातार नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।

दुर्ग में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

दुर्ग जिले में लगातार नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। पॉजिटिव मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है, ताकि संक्रमण के स्रोत और संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने और जरूरत के अनुसार क्वारंटाइन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है।

वायरल फीवर जैसे हैं शुरुआती लक्षण

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्वाइन फ्लू के लक्षण शुरुआत में सामान्य वायरल फीवर जैसे दिखाई दे सकते हैं। खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने और चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!