माँ महामाया की पावन धरा अम्बिकापुर के मायापुर स्थित ‘ॐ शिव सेवा समिति’ द्वारा आगामी शारदीय नवरात्र एवं माँ भगवती दुर्गा पूजनोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर रविवार, 6 सितंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

ॐ शिव सेवा समिति मायापुर अंबिकापुर के द्वारा विगत 15 वर्षों से लगातार आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा आयोजित करती आ रही इस समिति ने इस वर्ष अपने 16वें आयोजन को और भी अधिक भव्य व ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है।

शुभांकुर पाण्डेय के नेतृत्व पर अटूट विश्वास, लगातार 16वें वर्ष निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष :- बैठक का सबसे प्रमुख और गरिमामय पल कार्यकारिणी का गठन रहा। विगत वर्षों में समिति के सफल संचालन, समर्पण और कुशल नेतृत्व को देखते हुए उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकमत होकर शुभांकुर पाण्डेय को लगातार 16वें वर्ष निर्विरोध अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।

लगातार एक दशक से निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें माल्यार्पण कर हार्दिक बधाई दी। सदस्यों ने कहा कि शुभांकुर पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन और सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के कारण ही समिति हर वर्ष दुर्गोत्सव को नए आयाम और भव्यता प्रदान करती आ रही है।

16 प्रमुख बिंदुओं पर बनी आम सहमति, भव्यता से मनेगा 10 दिवसीय उत्सव :- बैठक में आगामी 10 दिवसीय दुर्गोत्सव को अनुशासित, भक्तिमय और आकर्षक बनाने के लिए 16 प्रमुख एजेंडों पर विस्तार से चर्चा कर जिम्मेदारियाँ तय की गईं:

माँ भगवती की दिव्य प्रतिमा: माता जी की नयनाभिराम व भव्य मूर्ति की स्थापना।

पंडाल व मजबूत सेटिंग: विशाल व सुरक्षित वाटरप्रूफ पंडाल और मजबूत सेटिंग का निर्माण। मनमोहक सजावट: पूरे पूजा परिसर और मार्ग की आधुनिक विद्युत सज्जा व आकर्षक डेकोरेशन।

दैनिक पूजन व पंडित जी की दक्षिणा विद्वान पंडित रामेश्वर तिवारी जी द्वारा लगातार 16 वर्षो से 10 दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दैनिक पूजन-अर्चन करवाया जाता है।

नैवेद्य व दैनिक अर्पण: दस दिनों तक प्रतिदिन ताजे फल, दूध-दही व सुगंधित फूल-मालाओं की अखंड व्यवस्था।

भक्तिमय जगराता व महाभंडारा: नवरात्र के दौरान एक विशेष रात्रि में भव्य जगराता (माता की चौकी) तथा समिति की ओर से विशाल महाभंडारे का आयोजन।

साउंड सिस्टम व शोभायात्रा वाहन: माता के आगमन से लेकर विसर्जन शोभायात्रा तक के लिए उच्च कोटि के साउंड सिस्टम और सुसज्जित वाहनों का प्रबंध।

बैठक में वरिष्ठ सदस्यों व कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति, बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच सभी ने तन-मन-धन से आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कौशलेन्द्र पाण्डेय, अमरेश तिवारी, सतीश शुक्ल,अशोक पाण्डेय,शुभांकुर पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय, अनिल कुमार मिश्रा, अजय सिंह, हर्ष कुमार पाण्डेय, ऋषभ तिवारी, हर्ष पाण्डेय, रवि पाण्डेय, अमित सिंह, अतुल कश्यप, शुभम राय, प्रिंस जायसवाल, पिंटू गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, राज गुप्ता (राहुल), मुकेश गुप्ता, आयुष सिन्हा, रिशु राज गुप्ता, अनुराग केशरी, करण गुप्ता, अरविन्द तिवारी, सुरज साहू, सूर्या गुप्ता, दक्ष पाण्डेय, राकेश गुप्ता, धनंजय कुमार वर्मा, राजेश केशरी, मनोहर गुप्ता, राहुल जायसवाल, लक्की गुप्ता तथा अंकित कुमार पाण्डेय सहित समिति के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!