अंबिकापुर। तत्काल कोटे की रेलवे टिकटों की कथित कालाबाजारी के मामले में RPF ने एक और रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। करंजी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर तैनात बुकिंग क्लर्क वीरेंद्र कुमार ध्रुव को RPF ने कार्रवाई करते हुए पकड़ा है।

यह कार्रवाई उस मामले में हुई है, जिसमें रेलवे टिकटों की कथित अवैध बुकिंग और दलालों से मिलीभगत की जांच चल रही है। इससे पहले दो दिन पहले इसी स्टेशन के टिकट काउंटर से कुंदन कुमार नामक बुकिंग क्लर्क को गिरफ्तार किया गया था।

छुट्टी के दौरान दलालों के लिए टिकट बुक करने का आरोप

RPF की जांच के मुताबिक कुंदन कुमार के कथित तौर पर टिकट दलालों से संपर्क थे। आरोप है कि कुंदन के छुट्टी पर रहने के दौरान वीरेंद्र कुमार ध्रुव दलालों के लिए तत्काल कोटे की टिकट बुक करता था

RPF अब वीरेंद्र की भूमिका, टिकट बुकिंग के रिकॉर्ड और कथित तौर पर जुड़े दलालों के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

अब तक 9 गिरफ्तार

तत्काल टिकटों की कथित कालाबाजारी से जुड़े इस मामले में RPF की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक कुल 9 टिकट दलालों और रेलवे कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर टिकटों की कालाबाजारी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!