रायपुर। महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मिरर छत्तीसगढ़ की एंकर सोमा देवांगन को उद्योग भवन के सामने हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

मामला सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वीडियो में महापौर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

शिकायतकर्ता ने वीडियो के मूल स्रोत, इसे बनाने वालों और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों की भूमिका की जांच की मांग की थी। पुलिस अब वीडियो के डिजिटल साक्ष्यों और उसके निर्माण व प्रसारण से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो किसने बनाया और इसे किन माध्यमों से सोशल मीडिया पर फैलाया गया। जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!