कुरूद। जिला पंचायत धमतरी ने जनपद पंचायत कुरूद के 26 ग्राम पंचायत सचिवों का स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार का आदेश जारी किया है। आदेश 15 अगस्त से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

कई सचिवों को दूसरी पंचायतों में भेजा गया है, जबकि कुछ को एक से ज्यादा पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

सभी संबंधित सचिवों को 22 अगस्त 2026 तक प्रभार सौंपने और नया प्रभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करनी होगी।

आदेश में यह भी साफ किया गया है कि समय-सीमा में आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं 25 जून 2026 को जारी पुराने आदेश के दो बिंदुओं को निरस्त कर दिया गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!