नई दिल्ली। करौंदा एक ऐसा फल है जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये सेहत का खजाना भी हैं। आयुर्वेद में करौंदे को एक बेहतरीन औषधि माना गया है। पोषक तत्वों से भरपूर यह फल बरसात के मौसम में बाजारों में खूब मिलता है। करौंदे का उपयोग अचार, चटनी, मुरब्बा और सब्जी बनाने में किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड भी है। इसमें विटामिन-C आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि करौंदा खाने से सेहत को क्या क्या फायदे होते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत करता हैआयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, करौंदा खाने से इम्यूनिटी पावर मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे मौसमी संक्रमण और सर्दी-जुकाम का खतरा कम हो सकता हैं। बारिश के मौसम में इसका सेवन शरीर को संक्रमण से बचाने में सहायक माना जाता हैं। अगर आप मौसमी संक्रमण और सर्दी-जुकाम से बचना चाहते है तो करौंदा का सेवन जरुर करें। पेट के लिए भी बड़ा फायदेमंदकरौंदा खाने से सिर्फ इम्यूनिटी पावर ही मजबूत नहीं होती हैं। बाल्कि पेट के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता है। करौंदे में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। यह पेट की समस्याओं जैसे- कब्ज , गैस और एसिडिटी से राहत दिलाता है। इसके नियमित सेवन से आंतों की सेहत में सुधार होता है और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। स्किन के लिए भी फायदेमंदकरौंदे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इससे त्वचा की सेहत बेहतर बनी रह सकती है और समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में सहायता मिल सकती हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों के लिए भी लाभकारी माना जाता हैं। हार्ट हेल्थ के लिए बढ़ियाआजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल में दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। करौंदा शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक टल जाता है। हड्डियों को बनाए मजबूतउम्र बढ़ने के साथ अक्सर हड्डियों में कमजोरी या जोड़ों के दर्द की समस्या होने लगती है। करौंदे में कैल्शियम और फास्फोरस अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूती देने का काम करता है। नियमित रूप से करौंदे का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। वजन घटाने में मददगारअगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो करौंदा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर भरपूर होता है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे असमय लगने वाली भूख शांत होती है। इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जो फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता हैं। Post Views: 13 Please Share With Your Friends Also Post navigation शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन! वर्षों पुरानी अटैचमेंट व्यवस्था खत्म