कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की नृशंस हत्या के चर्चित मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई जांच की अनुमति दे दी है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी कर दी है। लंबे समय से पीड़ित परिवार इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रहा था, जिसे अब सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

रेत तस्करी विवाद में हुई थी वारदात

यह सनसनीखेज घटना 16 जून की रात को कोरिया जिले के नौगईं गांव में हुई थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार रेत तस्करी को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने भाजपा नेता और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया।बताया गया कि एक फॉर्च्यूनर कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे। आरोपियों ने कार पर पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगा दी। आग की चपेट में आने से भाजपा नेता लल्ला सिंह और नागेंद्र सिंह की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

फरसे से गला काटकर की तीसरी हत्या

घटना के दौरान आरोपियों ने भाजपा नेता के भाई वीरेंद्र सिंह पर भी जानलेवा हमला किया। आरोप है कि फरसे से उनका गला काट दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस निर्मम वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी और घटना ने प्रदेशभर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर व्यापक चर्चा बटोरी।

अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने स्थानीय पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की थी। अब राज्य सरकार की मंजूरी के बाद यह मामला सीबीआई को सौंपा जाएगा। माना जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी पूरे घटनाक्रम, हत्या की साजिश, रेत तस्करी के एंगल और अन्य संभावित पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!