रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने महिला मोर्चा के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर के पांचों संभागों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी इस सूची में रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। जारी आदेश के मुताबिक रायपुर संभाग की प्रभारी हेमलता चंद्राकर को बनाया गया है, जबकि रायगढ़ की सुषमा खलखो को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग संभाग का दायित्व बालोद की शीतल नायक को सौंपा गया है और मुंगेली की वर्षा सिंह को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। बस्तर संभाग की कमान कांकेर की रंजीता रंधावा को सौंपी गई है। वहीं बीजापुर की जानकी कोरसा को बस्तर संभाग का सहप्रभारी बनाया गया है। बिलासपुर संभाग की प्रभारी सरगुजा की फुलेश्वरी पैंकरा होंगी, जबकि राजनांदगांव की किरण साहू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। सरगुजा संभाग के लिए कोरबा की किरण मरकाम को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की रजनी तिवारी को सहप्रभारी बनाया गया है। भाजपा संगठन का कहना है कि महिला मोर्चा के इस संगठन विस्तार का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करना, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करना है। नई नियुक्तियों के साथ महिला मोर्चा की टीम अब प्रदेश के सभी संभागों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में काम करेगी। Post Views: 110 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, समाधान योजना की अवधि 3 महीने बढ़ी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा नकटी गांव कार्रवाई पर गरमाई राजनीति, BJP-Congress आमने-सामने…