धरसींवा। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल परिसर में एक गंभीर और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत तरेसर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ एक महिला शिक्षिका के साथ स्कूल के ही प्रधान पाठक पर छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय प्रधान पाठक जय राम सेन पर आरोप है कि वह पिछले कई महीनों से महिला शिक्षिका को परेशान कर रहा था और स्कूल परिसर में अभद्र व्यवहार करता था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 24 जून की सुबह स्कूल खुलते ही आरोपी ने फिर से छेड़छाड़ और अश्लील इशारे शुरू कर दिए। विरोध करने पर मामला अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि प्रधान पाठक ने गुस्से में महिला शिक्षिका का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान स्कूल में मौजूद अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव कर पीड़िता को बचाया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद महिला शिक्षिका ने सिलयारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। Post Views: 132 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई, परिवहन सचिव ने ली बस संचालको एवं अधिकृत वेंडरों की बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान