रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2004 कैडर के वरिष्ठ अधिकारी बद्रीनारायण मीणा अब को बस्तर रेंज का नया आईजी बनाया है। मीणा बस्तर के पूर्व आईजी पी सुंदरराज की जगह लेंगे। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ मीणा को अस्थायी रूप से बस्तर रेंज के जगदलपुर पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया है। आपको बता दें कि सुंदरराज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। जिसके चलते मीणा को ये बड़ी जिमेदारी दी है गई। इससे पहले बद्रीनारायण मीणा रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं। मीणा अब बस्तर रेंज की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार के आदेश के अनुसार यह पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। Post Views: 118 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर में धर्मांतरण मामले में दो पास्टर गिरफ्तार, कार्रवाई के विरोध में ईसाई समाज ने थाने में किया प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में शाम होते ही जोरदार बारिश, मानसून की बारिश आज कई जिलों में, आकाशीय बिजली का अलर्ट