कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के देवडोंगर गांव में अलसुबह एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण अपने घर में सो रहा था, तभी तेंदुआ वहां पहुंच गया और उस पर हमला कर घायल कर दिया। घायल ग्रामीण को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के अनुसार, सरोना और नरहरपुर वन परिक्षेत्र में तेंदुए के हमलों से चार लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की गतिविधियां बढ़ गई है। शाम ढलते ही लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और बच्चों को अकेले बाहर भेजने से परहेज कर रहे हैं। लगातार हो रहे हमलों के कारण गांवों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। वन विभाग द्वारा प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वन अमला ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात में अकेले बाहर नहीं निकलने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की सलाह दे रहा है। Post Views: 153 Please Share With Your Friends Also Post navigation सर्चिंग के दौरान जवानों को मिला 5 किलो का प्रेशर कुकर IED अंधविश्वास का फायदा उठाकर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, महाराष्ट्र से 6 आरोपी गिरफ्तार