रायपुर। छत्तीसगढ़ में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेश्वर पटेल के साथ एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को दो नशे में धुत युवकों ने उनकी कार से टक्कर मारने के बाद बदसलूकी की और हमला करने की कोशिश भी की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

विश्वेश्वर पटेल कवर्धा मुख्यालय से अपने गांव रोहरा लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक उनकी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक गुस्से में बाहर निकले और गाली-गलौज करने लगे। युवक इतने उग्र हो गए कि उन्होंने सड़क से पत्थर उठाकर गाड़ी पर हमला करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप किया, जिससे मामला और बिगड़ने से बच गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विश्वेश्वर पटेल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, लेकिन उनके साथ कोई गनमैन या सुरक्षा कर्मी नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में दोनों युवक बुरी तरह नशे में पाए गए।

CG News : पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह घटना महज नशे में हुई बहस थी या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!