लोरमी। तेंदुए की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का मामला उलझ गया है। तेंदुए के सर पर चोट के निशान के बाद शिकार की आशंका भी गहरा गयी है। दरअसल लोरमी वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1529 पीएफ चंदूपारा में एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। तेंदुए के सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद उसकी मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकार की आशंका, वन विभाग ने बताया आपसी संघर्ष एक तरफ तेंदुए के शिकार की आशंका जताई जा रही है, तो दूसरी तरफ वन विभाग का कहना है कि संभवतः दो तेंदुओं के बीच हुए आपसी संघर्ष में यह घटना हुई है। विभागीय अधिकारी फिलहाल सभी संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। दूसरे तेंदुए की तलाश में जुटी टीम घटनास्थल के आसपास दूसरे तेंदुए की मौजूदगी की संभावना को देखते हुए वन विभाग की टीम जंगल में सर्चिंग अभियान चला रही है। अधिकारियों का मानना है कि यदि संघर्ष की बात सही है तो आसपास दूसरे तेंदुए के सबूत मिल सकते हैं।तेंदुए के शव मिलने की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम का इंतजार किया जा रहा है। विशेषज्ञों की मौजूदगी में शव परीक्षण कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।जंगल में तेंदुए की संदिग्ध मौत ने वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि जांच में शिकार की पुष्टि होती है तो यह वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती और सुरक्षा तंत्र की बड़ी विफलता मानी जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों की नजर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वन विभाग की जांच पर टिकी हुई है। Post Views: 58 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार CG Weather Update: रायपुर में छाए रहेंगे बादल, आज हल्की बारिश के आसार…