धमतरी। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग से जुड़े एक कर्मचारी लखेश्वर साहू को कार्य के एवज में एक लाख रुपये लेने के आरोप में हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को अपने कब्जे में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल टीम धमतरी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग ACB की आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। Post Views: 123 Please Share With Your Friends Also Post navigation गांजा तस्करी का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार… मछली व्यापारी को 40 बार चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में दो नाबालिग समेत 5 को पकड़ा